Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल... Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला 'जीरो' वोट! 10 पार्षद होने ...

लिव-इन रिलेशनशिप में हत्या, बेटे की प्रेमिका को मारकर पिता ने लाश सेप्टिक टैंक में डाला, आरोपी अरेस्ट

25

कवर्धा: बेटे के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से नाराज पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया. लोहारा थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने बेटे की गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपी पिता ने युवती की लाश को घर के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया. युवती का जब कोई सुराग उसके बॉयफ्रेंड को नहीं मिला, तब उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो सेप्टिक टैंक की भी तलाशी ली गई. पुलिस ने जैसे ही सेप्टिक टैंक को खोला उसमें से तेज दुर्गंध बाहर आई. पुलिस ने किसी तरह से शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला.

पिता ने किया बेटे की गर्लफ्रेंड का मर्डर

लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में सेप्टिक टैंक से लाश मिलने की खबर जैसे ही फैली, लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. सेप्टिक टैंक में लाश होने की वजह से बॉडी की हालत काफी खराब हो चुकी थी. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक ने लाश की पहचान अपनी प्रेमिका के रुप में की. पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि लापता युवती का नाम कामिनी निषाद है. युवती राजनांदगांव की रहने वाली थी.

हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डाला

जांच के दौरान पुलिस ने जहल पटेल से कई बार पूछताछ की. हर बार जहल पटेल पुलिस को अलग अलग बयान दे रहा था. जिससे पुलिस को उसपर शक हो गया. पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसका बेटा युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था. इस बात को लेकर वो खफा था. युवती किसी और समाज से थी इस बात से भी वो नाराज था. बेटे का युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसने ये साजिश रची और हत्या की वारदात को अंजाम दिया. लोहारा थाना पुलिस ने मृतक युवती के प्रेमी के पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

हैदराबाद में हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक युवती कामिनी और युवक भोजराम पटेल हैदराबाद में साथ में काम करते थे. काम के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. कुछ महीने बाद ही दोनों शादी के इरादे से अपने गांव कवर्धा के बांधाटोला आए. युवती दूसरी जाति से थी लिहाजा युवक के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे. परिवार वालों को डर था कि इस शादी से समाज में उनकी बदनामी होगी.

ऐसे रची हत्या की साजिश

आरोपी जहल पटेल ने बताया कि उसने 7 नवंबर को अपने बेटे को किसी बहाने से घर से दूर भेज दिया. बेटा जब घर से चला गया तो उसने युवती कामिनी को पहले जबरन जहरीली दवा पिला दी, फिर उसकी हत्या कर दी. शव को छिपाने के इरादे से आरोपी ने युवती की लाश को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया. सेप्टिक टैंक में लाश डालने के बाद आरोपी ने टैंक को सीमेंट से प्लास्टर कर दिया.

लोहारा पुलिस ने कराया डीएनए टेस्ट

आरोपी का बेटा जब घर लौटा तो उसने युवती के बारे में पूछताछ की. पिता ने बताया कि युवती घर छोड़कर भाग गई है. दुखी बेटे ने युवती की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. थक हारकर बेटे ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट लोहारा थाने में दर्ज कराई. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सुराग मिला कि आरोपी जहल पटेल ने ही युवती को गायब किया है. पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर आरोपी पिता से पूछताछ शुरू की. पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो आरोपी टूट गया. उसने हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर उसका डीएनए टेस्ट कराया. रिपोर्ट से पता चल गया कि गायब युवती की लाश ही सेप्टिक टैंक से मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.