Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ...

कोरबा में टोल प्लाजा ठेकेदार के खिलाफ भूतपूर्व सैनिक का आमरण अनशन

21

कोरबा: पूर्व सैनिक और कारगिल युद्ध में शामिल प्रेमचंद पाण्डेय से एनएचएआई के ठेकेदार पर 3 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है. रिटायर्ड फौजी प्रेमचंद पाण्डेय का आरोप है कि उन्हें टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर घोखा दिया गया. न्याय की मांग को लेकर पीड़ित अब एनएचएआई कार्यालय के सामने अनशन बैठ गए हैं.

कारगिल युद्ध के जवान से ठगी का आरोप

ठगी के शिकार हुए प्रेमचंद पांडेय का कहना है कि जबतक उनको न्याय नहीं मिलता तबतक उनका अनशन जारी रहेगा. प्रेमचंद पांडेय का अनशन सुभाष ब्लॉक से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने चल रहा है. प्रेमचंद पाण्डेय का आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारियों के व्यवहार से तंग आकर उन्हें अनशन पर बैठना पड़ा.

हमने जिला प्रशासन से कहा है कि इस मामले की शिकायत दर्ज करें, मेरे कहने के बाद भी अबतक शिकायत तक दर्ज नहीं की गई है. अगर इस तरह से किसी के साथ धोखाधड़ी होगी तो कैसे प्रदेश में सबकुछ ठीक ठाक होगा. इनको न्याय मिलना चाहिए. इनके धरना प्रदर्शन को हमारा नैतिक समर्थन है: ननकीराम कंवर, पूर्व गृहमंत्री, छत्तीसगढ़

टोल प्लाजा में निवेश के नाम पर धोखा देने का आरोप

पीड़ित प्रेमचंद पाण्डेय ने कहा, जशपुर जिले को झारखंड से जोड़ने वाले लोदाम सहित कई राज्यों के टोल प्लाजा में रकम निवेश करने के लिए उन्हें विनोद जैन को 3 करोड़ रुपए नगद और चेक से दिए थे. पूर्व सैनिक प्रेमचंद ने बताया कि बाद में विनोद जैन ने उसे पार्टनर नहीं बनाया और उनके साथ धोखाधड़ी की.

पुलिस पर शिकायत नहीं सुनने का लगाया आरोप

पीड़ित पूर्व फौजी ने आगे यह भी बताया कि ठेकेदार न उसकी रकम वापस कर रहा है, न ही पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई कर रही है. पीड़ित का कहना है कि उसके साथ जो अन्याय हुआ है इसकी जांच होनी चाहिए और ठगी की रकम वापस चाहिए.

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने भी दिया पूर्व सैनिक को समर्थन

पूर्व फौजी के अनशन को पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने भी समर्थन दिया है. कंवर ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा और नेशनल हाईवे के अधिकारी को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. ननकी राम कंवर शुक्रवार को धरना स्थल पर भी पहुंचे थे और भूतपूर्व सैनिक को समर्थन दिया था. ननकी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि इस मामले में धांधली हुई है. व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और इस तरह के गलत कार्यों पर लगाम कसना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.