Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शादी के बंधन में बंधे पहलवान रवि दहिया, रिचा संग लिए 7 फेरे, बिना दहेज के रचाया विवाह

12

गोहाना: अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ओलिंपिक पदक विजेता रवि दहिया अपने बेहद सरल और सहज जीवन-मल्यों के अन्रूप सादगी भरे विवाह के बंधन में बंध गए। रविवार को नाहरी गांव से बारात लेकर रवि ने बिलबिलान की रहने वाली रिचा के साथ सात फेरे लिए। बिना दान-दहेज और सिर्फ एक रुपए की रस्म के साथ हई यह शादी समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश छोड गर्ड। रात करीब 8 बजे रवि दहिया अपनी बारात लेकर बिलबिलान पहुंचे।

रिचा के पिता ने स्कूल में विवाह समारोह आयोजित था। रवि दहिया रथ पर सवार होकर गेट से द्सरे गेट तक पहंचे, जहां आतिशबाजी के बीच बारात का पारंपरिक स्वागत हआ। रिचा के भाई वंश ने मंच पर लड्ड् खिलाकर रस्म पूरी की। बहनों ने नीम झरार्ड., आरता और रिबन कटवाने की रस्म निभाई। इस दौरान दूल्हा पक्ष की तरफ से मज़ाकिया डायलॉग और पारंपरिक बोलों ने माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया।

रिचा की एंट्री काफी रॉकिंग नजर आई। जहां स्टेज पर आने के दौरान किसी फिल्मी हीरोइन की तरह नजर आ रही थी। वह आंखों पर स्टाइलिश चश्मा और दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान दोनों की जोड़ी काफी जच रही थी। स्टेज पर पहुंचने के दौरान रिचा ने सबसे पहले वरमाला डाली और उसके बाद रवि दहिया ने वरमाला डालकर अपनी अर्धांगिनी बना लिया। वही इस दौरान रवि दहिया अपने शर्मिंले अंदाज में भी नजर आए। रिचा ने भी खुशी जताते हुए कहा कि वह वर्तमान में एमए जियोग्राफी की पढ़ाई कर रही है और यजीसी नेट की तैयारी में लगी है। उन्होंने कहा कि यह सब उनके लिए सपना जैसा है और वह सरल व सादगी पसंद परिवार में जाने से खुश हैं।

बिना दान-दहेज शादी कर समाज को दिया सकारात्मक संदेश 

रवि दहिया ने कहा कि विवाह का यह दिन उनके लिए बेहद खास है। परिवार और दोस्तों के साथ होने से खुशी और बढ गई। एक रुपए की शादी पर उन्होंने कहा-“मैं अकेला ऐसा नहीं हूं। यह परंपरा पहले भी कई लोगों द्वारा निभाई जाती रही है। एक पिता जब बेटी दे देता है, उससे बडा कोई दहेज नहीं।” उन्होंने बिना दान-दहेज शादी कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.