Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

जांच में बड़ा खुलासा, आतंकी गतिविधियों के लिए महिलाओं की भर्ती करना चाहती थी आरोपी शाहीन

25

दिल्ली बम विस्फोट से जुड़े ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद ने खुलासा किया है कि उसने आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती करने की योजना बनाई थी। फरीदाबाद पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ी शाहीन को जांच के सिलसिले में वीरवार को विश्वविद्यालय परिसर में लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती करने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में शाहीन के छात्रावास के कमरे से 18.5 लाख रुपये नकद, कुछ सोने के बिस्कुट और विदेशी मुद्रा बरामद की।

इस सप्ताह की शुरुआत में, जांच एजेंसी डॉ. मुजम्मिल को पहचान के लिए लाई थी और जल्द ही एनआईए डॉ. आदिल अहमद को भी पहचान के लिए विश्वविद्यालय ला सकती है। मुजम्मिल और आदिल अहमद लाल किला विस्फोट जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य संदिग्ध हैं। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि शाहीन चार साल तक सऊदी अरब में भी रही थी। उसने 2014 से 2018 तक सऊदी अरब के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम किया। परिसर में शाहीन से हुई पूछताछ के दौरान, एनआईए की टीम उसे मेडिकल वार्ड, कक्षा और उसके कक्ष में ले गई, ताकि उसकी गतिविधियों और संपर्कों का विवरण जुटाया जा सके।

 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने उन लोगों की सूची तैयार की है, जिनसे शाहीन ने बातचीत की थी। एनआईए की टीम शाहीन को एक केमिकल की दुकान पर भी ले गई, जहां से डॉ. मुजम्मिल ने कथित तौर पर विस्फोटक बनाने के लिए सामग्री खरीदी थी। लगभग 4 घंटे की जांच और पूछताछ के बाद शाहीन को रात लगभग 9 बजे दिल्ली वापस ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.