Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

गाड़ी की टक्कर से 2 की मौत , हादसे दौरान से नहर में गिरे…मरने वालों में एक नाबालिग भी

15

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के कस्बे पिहोवा में शुक्रवार रात तेज रफ्तार से महिंद्रा बोलेरो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक नहर में गिर गई, जिसमें बाइक सवार एक नाबालिग समेत 2 की चोटें लगने और डूबने से मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया। घटना 28 नवंबर शाम 7 बजे गांव कराह साहब के नहर पुल के पास हुई। मृतक की पहचान रूपेश (18) और 17 साल के धर्मेंद्र हाल किराएदार पूजा कॉलोनी पिहोवा के रूप में हुई। धमेंद्र मूल रूप से यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था। दोनों टाइल-पत्थर लगाने का काम करते थे।

मनीष ने पुलिस को दिए बयान दिया कि उसका छोटा भाई रूपेश अपनी बाइक (HR-41C-7683) पर अपने दोस्त धर्मेंद्र कुमार के साथ पिहोवा-चीका रोड पर काम से जा रहे थे। पीछे से आई महिंद्रा बोलेरो पिकअप (नंबर HR-56-1165) ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत नहर में गिर गए। उनके साथ पुल पर खड़े दो और युवक भी नहर में गिर पड़े।

सूचना मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए और रेस्क्यू शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने रूपेश को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद धमेंद्र का शव भी बरामद हो गया। वहीं मनजीत 18 और सार्थ 22 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने देर रात ही दोनों शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आज दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बोलेरो नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.