Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मालखाने में गबन के 2 पुलिसकर्मी बर्खास्त, साढ़े 9 लाख बरामद; गिरफ्तार

14

जींद: जींद जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर जींद के मालखाना में गबन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गिए आरोपियों की पहचान मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद के रुप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक सदींप सिंह द्वारा थाना सदर जींद के मालखाना में वर्ष 2014 से 2025 के बीच की गई। मालखाना जांच में पाया गया कि थाना में दर्ज 56 अभियोगों में जमा माल-मुकदमा में से लगभग 23 लाख रुपए की नकद धनराशि तथा दो सोने की अंगूठियां अभिलेख अनुसार मालखाना में उपलब्ध नहीं पाई गईं। जिनकी विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अवधि के दौरान मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद भी थाना सदर जींद के मालखाना मोहर के रूप में तैनात रहे।

प्रारंभिक जांच के आधार पर यह पाया गया कि अपने कार्यकाल के दौरान दोनों आरोपी मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद द्वारा मालखाने में रखी गई उपरोक्त धनराशि एवं दो सोने की अंगूठियों का गबन किया गया। जिस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को निलम्बित कर जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर जींद में मुकदमा संख्या 330 दिनांक 19.09.2025, धारा 409, 420, 217, 220, 34 भा द स के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया तथा दिनांक 28.11.2025 को आरोपी मजीद वासी बिठमड़ा, जिला हिसार तथा आरोपी जोगेन्द्र सिंह वासी तालु, जिला भिवानी को मुकदमा में नियमानुसार शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.