Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PoJK में पाकिस्तान सेना और आतंकी नेटवर्क का गठजोड़ उजागर, मंच पर दिखा जैश कमांडर अमेजन पर CCPA का बड़ा हंटर: 'राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम पर बेची जा रही थी सामान्य मिठाई, ₹1 ला... रोजमर्रा के काम से लेकर वैश्विक खतरे तक: एंथ्रोपिक की रिपोर्ट ने AI सुरक्षा पर खड़े किए सवाल भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक पितृपक्ष, पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का पावन पर्व क्या हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का संकेत है? जानें न्यूरोलॉजिस्ट की राय और वे 8 लक्षण जिन पर तुरंत ध्या... अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत, RLD ने दी मर्यादित रहने की नसीहत पटना में RJD कार्यकर्ताओं का नकली AK-47 के साथ प्रदर्शन: मीसा भारती और मनोज झा ने नीतीश सरकार को घेर... पंजाब में खेलों का महाकुंभ: 38 खेल, 23 जिलों में मशाल जुलूस और पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट शामिल; रजि... राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-...

झारखंड में अगले तीन दिनों तक ठंड से मिलेगी राहत, फिर शीतलहर से होगा सामना, देखें जिलावार तापमान का हाल

17

रांचीः झारखंड में उत्तर और उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवा का रुख बदल गया है. अब उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है. इसकी वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है. मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा. इससे ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन 2 दिसंबर से फिर हवा का रुख बदलने की संभावना है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आने लगेगी.

प्रमुख जिलों के तापमान का हाल

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 29 नवंबर की सुबह 10 बजे तक गुमला में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा सिर्फ दो ऐसे जिले हैं जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है. इनमें खूंटी का 9.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. इसकी तुलना में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान पाकुड़ में 15.7 डिग्री सेल्सियस , देवघर में 15.1, गोड्डा में 15.0, पूर्वी सिंहभूम में 14.6 और बोकारो में 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा है. प्रमुख शहरों के लिहाज से रांची का न्यूनतम पारा 11.8, जमशेदपुर का 12.6, बोकारो थर्मल का 12.1 और धनबाद का 16 डिग्री सेल्सियस रहा है.

29 नवंबर की सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा पाकुड़ में 29.9, सिमडेगा में 29.1, पूर्वी सिंहभूम में 28.9, चाईबासा में 28.8, देवघर में 28.6 और डाल्टनगंज में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक सुबह में कोहरा और धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. यह सिलसिला अगले 3 दिसंबर तक देखने को मिल सकता है. इस दौरान शीतलहर से राहत मिलेगी, लेकिन 4 दिसंबर से मौसम बदलने लगेगा. इस दिन से सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.