Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

बाबा बागेश्वर की कथा के दौरान निकली कलश यात्रा में महिला चोर गिरोह का हल्ला बोल

5

शिवपुरी : बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान उत्तर प्रदेश से आई महिला चोर गिरोह ने हाथ साफ किए. कलश यात्रा में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हुईं. पुलिस ने चोर गिरोह को दबोच कर 15 लाख रुपए से ज्यादा कीमती सोने के गहने बरामद किए हैं. सभी 6 महिला उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं. महिला चोरों ने कलश यात्रा में धक्का-मुक्की कर चोरी की वारदात की.

कलश यात्रा के दौरान चोरी किए मंगलसूत्र

पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले निकली कलश यात्रा के दौरान चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. उत्तर प्रदेश की 6 महिलाओं को चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी 6 महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने कलश यात्रा के दौरान पहले धक्का-मुक्की की और फिर महिलाओं के गले में सोने की चेन और मंगलसूत्र चुराए. महिलाओं से चोरी के मंगलसूत्र और सोने की चेन बरामद की गई हैं.

ये महिला चोर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

24 नवंबर को नीलम शर्मा और जानकी भार्गव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें बताया था कि महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से चेन और मंगलसूत्र काट ले गईं. इन दोनों मामलों में थाना कोतवाली में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था. टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया “पकड़ी गई महिलाओं में पूजा पत्नी जैकी कुमार (जाटव) उम्र 22 वर्ष जिला आजमगढ़, मुस्कान पत्नी अरुण कुमार (जाटव) उम्र 31 वर्ष आजमगढ़, आरती पत्नी आलोप कुमार उम्र 20 वर्ष जिला मऊ, लक्ष्मी देवी पत्नी आकाश कुमार जिला मऊ, माधुरी पत्नी सन्नी उर्फ जोगी कुमार उम्र 23 आजमगढ़, करीना पत्नी सचिन कुमार उम्र 19 वर्ष सुल्तानीपुर हैं.”

गिरफ्तार 6 महिलाओं को जेल भेजा

शिवपुरी में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा से एक दिन पहले 23 नवंबर को निकली कलश यात्रा के दौरान चोरी हुई थीं. इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश से आई महिला चोर गिरोह को दबोचा. इनके कब्जे से 5 सोने की चेन, 2 मंगलसूत्र और 1 सोने का पैंडल सहित लगभग 15 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है. सभी गिरफ्तार महिलाओं को जेल भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.