Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

सतना के सराफा मार्केट में GST टीमों के ताबड़तोड़ छापे, सटासट गिरे शटर, 3 शोरूम सील

27

सतना/कटनी: मध्य प्रदेश के सतना में GST टीमों ने शुक्रवार शाम को सराफा मार्केट में छापे मारे. ये कार्रवाई फूलचंद चौक स्थित कान्हा ज्वैलर्स, न्यू कान्हा ज्वैलर्स और आनंद आदित्य ज्वैलर्स स्थानों पर की गई है. विभाग को यहां बड़े पैमाने स्टॉक और सेल में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं.

सराफा कारोबारियों में मचा हड़कंप

सतना शहर के बीच सराफा बाजार में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया. जब बाजार के बीच फूलचंद चौक स्थित सोने-चांदी के आभूषण की दुकानों पर एक साथ वाणिज्य कर विभाग GST की टीम ने छापा मारा. इसके बाद पूरे सराफा बाजार में सनसनी फैल गई और दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया.

बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें

यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक चली, जिसके बाद तीनों दुकानों को जीएसटी टीम द्वारा सील कर दिया गया. शक है कि तीनों दुकानों में जीएसटी की चोरी की जा रही थी. स्टॉक के साथ-साथ सेल-परचेस भी छुपाया जा रहा था. शिकायतें प्राप्त होने पर शुक्रवार को जीएसटी टीम द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए तीनों दुकानों को सील कर दिया.

पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई

इस मामले में वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त दिलीप कुमार सिंह ने बताया “हमारे हेड ऑफिस से शिकायतें प्राप्त हुई थीं. जिसके आधार पर हमें जांच के लिए आदेश मिला है. कान्हा ज्वैलर्स, न्यू कान्हा ज्वैलर्स सहित सहित 3 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. तीनों दुकानों में स्टॉक एवं सेल-परचेज को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है. अभी तीनों दुकान को सील कर दिया गया है. मामले में आगे जांच जारी है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.”मध्य प्रदेश के कटनी में स्टेट जीएसटी विभाग ने मालवाहक ट्रक को नेशनल हाईवे पर रोककर कार्रवाई की है. ट्रक को कुठला थाना में ले जाया गया है, जहां ट्रक से भारी मात्रा में प्लास्टिक के समान को निकालकर बिलों की जांच की जा रही है. कई दिनों से जबलपुर स्टेट जीएसटी विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि लाखों की जीएसटी चोरी कुछ उद्योगपति द्वारा की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.