Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुरदासपुर थाने के बाहर धमाका? सामने आई इस Post ने मचाई हलचल

14

गुरदासपुर: बीती देर रात थाना सिटी गुरदासपुर के बाहर धमाके की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, और खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया। उनके एक पोस्ट में लिखा गया कि “जब तक हिंदू खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहेंगे, यह ग्रेनेड हमले होते रहेंगे।”

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से फेक पोस्ट है। थाने के बाहर कोई धमाका नहीं हुआ, बल्कि रात को केवल एक ट्रक का टायर फटा था। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक महिला को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह टायर फटने के कारण उसके शरीर पर कुछ कंकड़ लगने से हुई हैं, किसी भी तरह का धमाका नहीं हुआ।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि केवल अधिकारिक सूत्रों से करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.