Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दहला श्रावस्ती! पूर्व प्रधान और पत्नी की हत्या से हड़कंप, डबल मर्डर के पीछे राजनीतिक रंजिश या जमीनी विवाद, पूरे मामले पर सस्पेंस

7

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में सुबह-सुबह दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया, जहां पर पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई. पूर्व प्रधान का शव उनके घर के बरामदे के बाहर पड़ा मिला. वहीं प्रधान की पत्नी का शव खून से लथपथ घर के बाहर झाड़ियां में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

ये मामला श्रावस्ती के थाना इकौना के खावा पोखर गांव से सामने आया है, जहां पूर्व प्रधान शौकत अली और उनकी पत्नी वसीला की निर्मम हत्या कर दी गई. पूर्व प्रधान शौकत अली का शव उन्हीं के घर के अंदर और उनकी पत्नी वसीला का शव घर के बाहर झाड़ियों में खून में लथपथ हालत में मिला. परिजन का कहना है कि उनका काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था. ऐसे में आशंका जताई जा रहा है कि जमीनी विवाद में ही उनकी हत्या की गई है.

राजनीतिक रंजिश की भी आशंका

हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि प्रधान आने वाले पंचायती चुनाव में चुनावी मैदान में भी थे. ऐसे में हो सकता है कि किसी ने राजनीतिक रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया हो. अब पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलू को देखते हुए बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं एक घर में दो हत्याओं के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रधान शौकत अली का किसी से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी विवाद में उनकी हत्या की गई. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है. पुलिस हत्या की असल वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रधान और उनकी पत्नी की राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या की गई है या फिर कोई और वजह थी. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.