Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को... Raipur to Bilaspur Bus Fare: छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की मांग पर बस किराया महंगा, नई दरें 13 अक्टूबर... Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ...

आर्किटेक्ट महाराज ने जंगल में बनवाई थी झलाई कोठी, 60 हजार में बेच दी थी हवेली

29

पन्ना: राजवंश परिवार पन्ना द्वारा 19वीं शताब्दी में बनाई गई हवेली पन्ना अमानगंज मार्ग पर स्थित है.अमझिरिया गांव के पास यह हवेली मुख्य मार्ग से करीब 5 किमी दूर पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित है. इसे झलाई कोठी के नाम से जाना जाता है. यह हवेली पन्ना के महाराज भारतेंदु सिंह जू देव (नन्हे महाराज) ने बनवाई थी. महाराज खुद आर्किटेक्ट थे और उन्होंने लंदन में पढ़ाई की थी. इस हवेली को लंदन की पश्चिम शैली के साथ बुंदेलखंडी शैली में मिश्रित तौर पर बनाया गया है. इस हवेली के दरवाजों में लगे तालों पर मेड इन इंग्लैंड लिखा हुआ है.

60000 रुपए में खरीद ली थी हवेली

वर्तमान में इस हवेली के मालिक भूपेंद्र सिंह परमार बताते हैं कि “1977 में यहां पर घूमने आए थे, तब उन्होंने यह हवेली यहां पर देखी थी. इसके बाद उन्होंने अपने पिताजी को बताया कि जंगल के बीचो-बीच सुंदर हवेली है, जिसको हमें खरीदना चाहिए. इसके बाद पन्ना के तत्कालीन महाराज से इसकी बात की. 1978 में 60000 रुपए में बात तय हुई. जिसे हमने उन्हें 2 किस्तों में 30-30 हजार रुपए दिए और हवेली हमने खरीद ली.

इसके बाद इस हवेली को रिनोवेट कराया. पहले यहां पर बिजली भी नहीं थी और रास्ता भी नहीं था. जो बहुत ही कच्चा एवं पगडंडी नुमा था. उन्होंने अपने पैसों से यहां पर रास्ता बनवाया और बिजली के लिए भी उन्होंने मध्य प्रदेश के चीफ इंजीनियर से बात की और फिर यहां पर बिजली की लाइन डाली गई.”

रिनोवेट में खर्च हुए लाखों रुपए

भूपेंद्र सिंह परमार ने बताया कि “जब उन्होंने हवेली खरीदी तब यहां पर जंगल हुआ करता था और यहां पर सिर्फ 3 लोगों की झोपड़ियां बनी हुई थीं. जिसमें 9 लोग निवास करते थे. ये सभी हवेली के पास ही रहा करते थे. अब यहां पर कुछ बस्ती हो गई है. हवेली की स्थिति बहुत खराब थी. दरवाजे, खिड़की टूटे थे, दीवारें भी जर्जर हालत में थीं. हवेली में जीव जंतुओं का डेरा था. इसके बाद इसकी सफाई करवाकर सौंदर्यकरण का काम शुरू किया गया. जिस पर लाखों रुपए खर्च हुए थे. अभी यहां पिछले 40 साल से रह रहा हूं.

हवेली में हैं 27 कमरे

हवेली की लोकेशन बहुत ही सुंदर जगह पर है. यहां पर बुंदेलखंड की स्थानीय मूवी की शूटिंग भी हो चुकी है. इस हवेली में पहले बिजली नहीं थी. इसलिए इस हवेली के आगे तरफ 2 नाइट लैंप और पीछे तरफ भी 2 नाइट लैंप लगाए गए थे. इस हवेली का पोर्च भी बहुत ही शानदार बना हुआ है जो अमूमन अब देखने को नहीं मिलता है. इस हवेली में कुल 27 कमरे हैं, जिसमें 2 बेसमेंट में जमीन के नीचे भी कमरे बने हुए हैं. इस हवेली में ठंड के समय आग जलाने के लिए मुख्य कमरों में फायर चिमनी भी बनी हुई हैं. इसके लिए हवेली में बनाए गए टनल मौजूद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.