Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रतलाम SP ने ली बच्चों की क्लास, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के उपयोग पर किया संवाद

25

रतलाम: मध्य प्रदेश में मुस्कान विशेष अभियान और महिला व बच्चों में साइबर जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम एसपी ने शुक्रवार को स्कूल छात्रों के बीच पहुंचकर संवाद किया. साइबर क्राइम, सोशल मीडिया सहित कैरियर मार्गदर्शन पर बच्चों की क्लास ली है. निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने खुद मौजूद होकर बच्चों से संवाद कर महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

बच्चों को गुड टच–बैड टच के संबंध में जानकारी, बाल अधिकार, सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव व मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी एसपी अमित कुमार ने संवाद कर जानकारी दी है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से सवाल जवाब भी किए और मोबाइल व सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से समझाया.

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि “पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर प्रदेशव्यापी मुस्कान विशेष अभियान 01 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत गुम बालिकाओं की दस्तयाबी के साथ-साथ स्कूली छात्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें पुलिस के अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर बच्चों से संवाद कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ने औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया है. रतलाम एसपी ने बच्चों से मोबाइल के दुरुपयोग से बचने की नसीहत दी है.

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को बताया कि किस तरह से साइबर अपराधी बच्चों को निशाना बनाते हैं और ऑनलाइन गेमिंग कितनी नुकसानदेह हो सकती है. इस दौरान बच्चों को साइबर अरेस्ट और फ्रॉड से बचने के लिए आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए इसकी जानकारी भी दी गई.

हेल्पलाइन नंबर भी किए जारी

बहरहाल मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस के अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर बच्चों में साइबर जागरूकता के साथ ही महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, सायबर अपराध एवं सायबर फ्रॉड की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी बच्चों को दी जा रही है. इसके साथ ही विद्यालय परिसर में नेशनल सायबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व रतलाम पुलिस सायबर हेल्पलाइन 7049127420 के पोस्टर्स भी लगाए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.