Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना! 4 साल से बड़ा बेटा था अलग, छोटे ने भी छोड़ा साथ, तन्हाई से तंग आकर माँ ने लगाई फांसी

18

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां छोला मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला अपने बेटों के घर से अलग होकर रहने से बेहद दुखी थी. हालांकि, घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

गुरुवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है. पुलिस के अनुसार, मृतका आशा बाई, पति गेंदालाल यादव के साथ प्रवेश नगर, मालीखेड़ी में रहती थीं. वह गृहिणी थीं और उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं. चारों बच्चों की शादी हो चुकी है. दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ अलग रह रहे थे, जिससे आशा बाई काफी व्यथित रहती थीं.

अकेलेपन से परेशान थी आशा

परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से वह अकेलेपन और उपेक्षा की भावना से परेशान थीं. छोटे बेटे संजय यादव के मुताबिक, 28 अक्टूबर को उसकी मां से छोटा विवाद हो गया था. मां ने उससे कुछ घरेलू सामान मंगाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. इस पर मां ने डांट दी, जिससे गुस्से में वह घर छोड़कर चला गया. 2 नवंबर से वह पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगा था. परिवार से अलग होने के बाद मां अक्सर उदास रहती थीं.

संजय के अनुसार, वह दो दिन पहले ही मां से मिलने आया था. मां ने उससे कहा था कि उसका अकेले में मन नहीं लग रहा है. तुम सभी घर आ जाओ. अगर ऐसा नहीं है तो बच्चों को मेरे पास छोड़ दो. इस पर उसने मां को बताया कि वह काम से कहीं बाहर जा रहा है. जैसे ही वापस आएगा, वह बच्चों को लेकर मां से मिलवाने आएगा. आशा का बड़ा बेटा भी चार साल से मां से अलग रह रहा था. उनकी दोनों बेटियों की शादी भी हो चुकी है.

संजय ने कहा कि वह काफी उदास थीं. लेकिन उसे ये कतई उम्मीद नहीं थी कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगी. बुधवार रात संजय को पिता गेंदालाल ने फोन कर घटना की जानकारी दी. वह तुरंत घर पहुंचा, जहां उसकी मां का शव फांसी के फंदे से उतारा जा चुका था.

‘छोटे बेटे से अक्सर कहासुनी होती थी’

पड़ोसियों के अनुसार, आशा बाई एक नेक महिला थीं. उनका स्वभाव भी काफी शांत था. हालांकि, बेटों के जाने से वह काफी मायूस दिखती थीं. परिवार के लोगों ने बताया कि घर के खर्च और आर्थिक सहयोग को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद बढ़ने लगा था. शादी के बाद संजय की आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ गई थीं और वह पहले की तरह नियमित रूप से घर का खर्च नहीं दे पा रहा था. इसी बात से मां नाराज रहती थीं, और अक्सर दोनों के बीच कहा-सुनी हो जाती थी.

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कठोर कदम उठाया. फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है. शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव और अकेलेपन को संभावित कारक माना जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.