Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कामयाबी! 4 और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर भेजा, सामने आएगा बड़ा खुलासा

14

दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है.

NIA ने इन चारों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया, जहां से इन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया. पटियाला हाउस कोर्ट ने डॉक्टर मुजम्मिल, आदिल, शाहीन और मौलवी इरफान को 10 दिन की NIA रिमांड पर भेज दिया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  • डॉ. मुअज़म्मिल शकील गनई (पुलवामा, J&K)
  • डॉ. अदील अहमद राथर (अनंतनाग, J&K)
  • डॉ. शहीन सईद (लखनऊ, यूपी)
  • मुफ्ती इरफान अहमद वगाय (शोपियां, J&K)

NIA की जांच के अनुसार, इन सभी ने हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. धमाके में कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. पहले आमिर रशीद अली और जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया गया था. रशीद अली के नाम पर वह कार रजिस्टर्ड थी जिसका इस्तेमाल धमाके में किया गया.

आतंकी मॉड्यूल के हर सदस्य तक पहुंच रही NIA

वहीं, दानिश जिसने हमलावर को तकनीकी मदद उपलब्ध कराई थी. दोनों से पूछताछ जारी है ताकि पूरी साजिश और मॉड्यूल का नेटवर्क उजागर किया जा सके. NIA को यह जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सौंपी गई थी. एजेंसी देशभर के अलग-अलग राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस आतंकी मॉड्यूल के हर सदस्य तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.