Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मोहम्मद शमी अयोध्या मुद्दे पर बोले- जय श्री राम कहने में क्या दिक्कत है

59

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर मंदिर बना है तो ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो चाहें तो खुशी से ‘अल्लाहु अकबर’ भी कह सकते हैं। हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह हुआ था जिस दौरान पूरे देश में दीपमाला की गई थी। शमी से कार्यक्रम के दौरान भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया था।

सवाल का जवाब देते हुए शमी ने कहा कि हर धर्म में 5 से 10 लोग ऐसे मिल जाएंगे, जो सामने वाले को पसंद नहीं करते हैं। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। जैसे सजदा वाला बात आई थी। जैसे कि आज आपका मंदिर बन रहा है तो जय श्री राम कहने में क्या दिक्कत है? 1000 बार बोले ना। अगर मैं अल्लाहु अकबर कहना चाहता हूं तो मैं इसे 1,000 बार कहूंगा… इसमें क्या फर्क पड़ता है? इसमें किसी का कुछ जाता नहीं है। इसमें किसी का कुछ आता नहीं है। लेकिन जो गेम खेल सकता है वो खेल सकता है।

बता दें कि मोहम्मद शमी अभी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपने जादूई प्रदर्शन के बाद से मैदान से दूर चल रहे हैं। शमी ने विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इसी दौरान वह टखने की चोट से पीड़ित रहे। इसी कारण उन्हें साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जगह नहीं मिली। उनकी इंगलैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापसी करने की उम्मीद थी कि लेकिन वह फिट नहीं हो पाए जिसके चलते वह सीरीज से बाहर हो गए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.