Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिंगरौली हवाई पट्टी से उड़ेगा 72 सीटर विमान, AAI टीम ने लिया जायजा, आवश्यक निर्देश दिए

19

सिंगरौली: सिंगरौली हवाई पट्टी पर बड़े विमानों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम ने मंगलवार को सिंगरौली हवाई पट्टी पर पहुंचकर निरीक्षण किया. टीम ने हवाई पट्टी के कोने-कोने का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने कुछ और सुधार करने के साथ अन्य व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए.

बाउंड्रीवॉल ऊंची करने के निर्देश

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम द्वारा 72 सीटर बड़े विमान लाने के लिए संभावनाओं पर चर्चा की. इसके तहत एटीसी की स्थापना, फायर स्टेशन के अलावा बाउंड्रीवॉल को लेकर बिंदुवार चर्चा की. टीम के साथ सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल भी मौजूद रहे. टीम ने प्री फिजवेलटी सर्वे भी किया.

हवाईपट्टी के क्षेत्रफल पर चर्चा

कलेक्टर गौरव बैनल ने बताया “सर्वे के दौरान दल द्वारा हवाई पट्टी के विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया. प्रारंभिक सर्वे के दौरान जांच दल द्वारा एयरपोर्ट बनाये जाने हेतु हवाई पट्टी के क्षेत्रफल एवं सहित अन्य पहलुओ पर चर्चा की गई. प्रारंभिक सर्वे के आधार पर ओएलएस सर्वे की प्रक्रिया की जायेगी. हमारा यह प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द ओएलएस सर्वे पूर्ण कराएं. सभी विभागों के सहयोग से यह कार्य जल्द ही पूर्ण किया जायेगा.”

आगे चलकर सिंगरौली में एयरपोर्ट भी बनेगा

कलेक्टर के अनुसार सर्वे वैज्ञानिक विधि से किया जा रहा है. सर्वे के बाद जो भी महत्वपूर्ण आवश्यकताएं होंगी, उन्हें समय पर पूर्ण कराकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा. हवाई पट्टी में बड़े विमान उतरने की संभावना को देखकर उम्मीद है कि आगे चलकर एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी. इससे सिंगरौली की बड़े शहरों तक कनेक्टिविटी होगी.

निरीक्षण के दौरान डीजीएम एरोप्लेनिंग प्रविन्द्र तिवारी, डीजीएम सीएनएस प्रदीप कुमार, डीजीएम ओपीएस अंकुर खरे, एजीएम एटीएम अश्वनी कुमार, सीनियर मैनेजर इ.सी विनय गंगेले, अर्किटेक्ट मैनेजर अनुज भारती आदि मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.