Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

पुलिस की सख्ती, किराएदारों व अस्थायी बस्तियों के खिलाफ चलाई मुहिम

24

लुधियाना : शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस मुहिम के निर्देश कमिश्नर ऑफ पुलिस लुधियाना स्वपन शर्मा के निर्देशों पर ए.सी.पी. रैंक के अधिकारियों ने अलग-अलग थाना पुलिस की टीमों के साथ शहर के कई इलाकों में बाहर से आए किराएदारों के ठिकानों और अस्थायी बस्तियों में विस्तृत चैकिंग की। जांच के दौरान किराएदारों के रिकॉर्ड की पूरी तरह पड़ताल की गई, पहचान की पुष्टि की गई और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर विशेष नजर रखी गई। प्रवासी मज़दूरों की वैरिफिकेशन भी फॉर्म भरवाकर पूरी की गई।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित अपराधों को रोकना और शहर में सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि सभी के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जनता और प्रशासन के सहयोग से ही शहर को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.