Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अंता सीट पर कांग्रेस का परचम! प्रमोद जैन भाया जीते, सीएम भजनलाल का धुआंधार चुनाव प्रचार भी नहीं आया काम

16

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. इस चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. अंता (बारां) में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी के मोरपाल सुमन को 15594 वोटों से चुनाव हराया है. यहां पर शुरुआत निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा आगे चल रहे थे. हालांकि अंतिम परिणाम में पर तीसरे नंबर पर रहे.

शुरुआती परिणाम में ही भाया आगे चल रहे थे. हालांकि इसमें उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी ने कड़ी टक्कर दी है. बीजेपी प्रत्याशी दूर-दूर पूरे चुनाव में नजर नहीं आए. ऐसा इसलिए क्योंकि वे शुरुआत में तीसरे नंबर पर तो वहीं परिणाम घोषित होते दूसरे नंबर पर आ गए. इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे.

पिछले चुनाव में भाया की हुई थी हार

अंता सीट पर कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया को चुनावी मैदान में उतारा गया था. भाया पिछला चुनाव काफ़ी कम अंतर से हार गए थे, इस बार इस भी सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष था, बीजेपी के साथ-साथ निर्दलीय भी मैदान में थे. हालांकि भाया ने अपनी पिछली हार का बदला इस चुनाव में ले लिया है.

अंता सीट पर उपचुनाव, सीएम ने खुद किया था प्रचार

अंता सीट पर सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद प्रचार किया था. हालांकि उनका यह प्रचार काम नहीं आया है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से बीजेपी की बुरी तरह से हार हुई है. इसके अलावा कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर कमान सचिन पायलट ने संभाल रखी थी. उनकी तरफ से ही पूरा चुनाव प्रचार किया गया.

अंता में क्यों कराया गया चुनाव?

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया था. इसके साथ ही आज यानी कि 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए. यह सीट बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी. 2005 में उप सरपंच चुनाव के दौरान कंवरलाल मीणा पर एसडीएम पर पिस्टल तानने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई गई थी. इसके चलते 1 मई 2025 को उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.