Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नीतीश सरकार का बड़ा दांव: 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के साथ बिहार में निश्चय-3 शुरू, बदल जाएगी प्रदेश क... Firozabad Electricity Theft Case: 20 साल चली कानूनी लड़ाई और जीत गया बेगुनाह, फिरोजाबाद कोर्ट ने बिज... Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों क... इंसानियत शर्मसार! डार्क वेब पर मासूमों का सौदा करने वाले पति-पत्नी को फांसी, 47 देशों तक फैला था गंद... Udhampur Police Action: उधमपुर में ड्रग पैडलर पर बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत 1 करोड़ की संपत्ति ... Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश ... दौसा मर्डर मिस्ट्री: जब पुलिस के हाथ खाली थे, तब एक बच्चे ने खोल दी गैंगरेप और कत्ल की पूरी पोल; रों... इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ... "सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे...

जम्मू-कश्मीर: आतंकी डॉ. उमर के घर पर चला बुलडोजर! दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, परिवार पर भी शिकंजा

5

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक धमाका हुआ था. इस धमाके में कुल 13 लोगों की जान गई थी. पूरे मामले में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉ. उमर का हाथ सामने आया था. इस धमाके में वह खुद मारा गया है. जांच एजेंसियों ने पाया है कि यह बहुत लंबे समय से इस धमाके की योजना बना रहे थे. धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने कई एक्शन लिए हैं. इसी कड़ी में आतंकी उमर का घर भी गिरा दिया गया है.

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने देशभर में छापेमारी की थी. इसमें सामने आया था कि आतंकी उमर ने ही पूरे धमाके को अंजाम दिया था. इसके साथ ही उनका ग्रुप पिछले 2 सालों से इस ब्लास्ट की योजना बना रहा था. पुलिस ने उमर के भाई और मां दोनों को हिरासत में भी लिया था.

उमर की मां ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था कि उनको पता था कि उनका बेटा कट्टरपंथी बन चुका है. उनकी कई-कई दिनों तक उससे बात नहीं होती थी. धमाके से पहले भी उमर ने परिवार को कॉल न करने के लिए कहा था. हालांकि परिवार की तरफ से उमर की इन गतिविधियों की पुलिस को जानकारी पहले नहीं दी गई थी.

पुलवामा का रहने वाला था उमर

दिल्ली धमाके में पुलवामा के रहने वाले उमर मोहम्मद का नाम सामने आया था. जांच में ये भी पाया गया कि इस धमाके में उसकी भी मौत हो चुकी है. उमर मोहम्मद पेशे से एक डॉक्टर था. उमर जैश ए मोहम्मद के उस मॉड्यूल से जुड़ा था, धमाके से पहले ही पुलिस की तरफ से उमर की गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था.

पुलिस फिलहाल उमर के सभी साथियों से पूछताछ करने में लगी हुई है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर इनका कितना बड़ा प्लान था. इसके साथ ही ये भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग कहां-कहां धमाका करने की योजना बना रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.