Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

दिल्ली ब्लास्ट में PAFF कनेक्शन! जांच तेज, सामने आया जैश-ए-मोहम्मद के शैडो ऑर्गनाइजेशन का नाम, क्या है इनकी भूमिका?

23

दिल्ली ब्लास्ट केस में PAFF कनेक्शन की जांच तेज की जा रही है. पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (poples Anti Fascist Front) यानी PAFF, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का शैडो ऑर्गनाइजेशन बताया जाता है. यह जम्मू-कश्मीर में PAFF के नाम से उसी तरह ऑपरेट करता है, जैसे लश्कर-ए-तैयबा TRF के नाम से करता है. सूत्रों के मुताबिक, PAFF का प्रवक्ता तन्वीर अहमद राठरे है जो सुरक्षाबलों पर हर हमले के बाद प्रेस रिलीज़ जारी करता था. सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से शक था कि तन्वीर अहमद राठरे उसका असली नाम नहीं है.

एजेंसियों को यह भी अंदेशा था कि प्रेस रिलीज़ जारी करने वाला व्यक्ति या तो डॉक्टर है या फिर साइकोलॉजिस्ट. बाद में जांच एजेंसियां डॉ. अदील अहमद राठरे से पूछताछ कर रही हैं. शक है कि कहीं वही तन्वीर अहमद राठरे तो नहीं है. दरअसल, डॉ. अदील के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद हुई थी और CCTV फुटेज में वह जैश का पोस्टर लगाते हुए भी नजर आया था.अब एजेंसियां इसी एंगल से पूछताछ कर रही हैं. क्या वही PAFF का मास्टरमाइंड है?

2023 में किया गया था बैन

पाकिस्तानी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से शैडो मानी जाने वाले पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट (PAFF) को जनवरी 2023 में गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था. गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, PAFF 2019 में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन JeM के एक छोटे संगठन के रूप में उभरा था.

पीएएफएफ दूसरे संगठनों के साथ मिलकर प्रभावशाली युवाओं को भर्ती करने और बंदूकें, गोला-बारूद और विस्फोटकों को संभालने का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कट्टरपंथी बनाने में लिप्त है.

शाहीन का जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन

इस मामले में गिरफ्तार महिला डॉ. शाहीन का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है.सूत्रों के मुताबिक, इस धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने की आशंका है. भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंड की हेड शाहीन इस साजिश की सबसे बड़ी किरदार है. शाहीन का सीधे तौर पर सादिया अजहर से कनेक्शन है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.