Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

फैंस को झटका! अभिनेता गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, घर में बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

25

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और पूर्व सांसद की तबीयत अचानक खराब हो गई. मंगलवार रात 8 बजे अचानक गोविंदा की तबीयत बिगड़ी. मिली जानकारी के अनुसार डिसओरिएंटेशन के कारण उनकी सेहत बिगड़ी. गोविंदा को उपनगरीय जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने मंगलवार रात यह जानकारी दी. हालांकि अब गोविंदा की तबीयत स्थिर है और वह आराम कर रहे हैं.

61 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर उनके आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. गोविंदा के अचानक बेहोश हो जाने के बाद उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया. वह फिलहाल निगरानी में हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता के महत्वपूर्ण मापदंडों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और डॉक्टर ज़रूरी जांच कर रहे हैं.

गोविंदा के हुए मेडिकल टेस्ट

ललित बिंदल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोविंदा के कई सारे मेडिकल टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इससे पहले भी गोविंदा अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं. एक्टर को करीब एक साल पहले अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली लग गई थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने घर पर रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे और उनके हाथ से वह फिसलकर उनके बायें घुटने में लग गई.

पहले गोली लगने के चलते हुए थे भर्ती

हाल ही में गोविंदा की बेटी टीना ने खुलासा किया था कि वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गई थीं. जहां उनका ऑपरेशन किया गया और गोली निकाली गई थी. गोविंदा की सेहत को लेकर परेशान लोगों ने उनके लिए दुआ भी की थी. डिस्चार्ज होने के बाद जब गोविंदा सभी के बीच आए तो उन्होंने अपने फैन्स को थैंक्स भी कहा था. बता दें, गोविंदा लंबे वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. पत्नी सुनीता के साथ उनका रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरता रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.