Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

पांढुर्णा में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने 5 मोटरसाइकिल और कार में मारी टक्कर, एक की मौत, चार लोग घायल

46

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौसर तहसील के बंजारी माता मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिस में एक बेकाबू ट्रक ने 5 बाईक 1 कार सहित 1 युवक को कुचल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गुरवार सुबह की बताई जा रही है, यह घटना तब घटित हुई की जब मंदिर में दर्शन के लिए सुबह-सुबह ग्रामीण जन मंदिर में मौजूद थे,उस वक्त एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक पार्किंग में खड़ी 5 बाइक को कुचलते हुए एक कार भी इस ट्रक की चपेट मे आ गई, वहीं मंदिर प्रांगण में दान रशीद काउंटर पर बैठे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,यह घटना इतनी भयावह थी की लोग समझ नहीं पाए उसके पहले ही ट्रक ने सब बाईक को कुचलते हुए मंदिर में बैठे एक युवक को भी कुचल दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक मंदिर की दान रशीद काउंटर पर बैठा था, जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। वैसे भी बंजारी माता मंदिर छिन्दवाड़ा की तरफ से आते वक्त घाट के अंतिम छोर पर पड़ता है जहां पर काफी बड़ा उतार है इस वजह से ट्रक चालक ब्रेक फेल होने पर कंट्रोल नहीं कर पाया ऐसा बताया जा रहा है इसके परिणाम स्वरुप इतना बड़ा हादसा हो गया। वहीं गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल सौसर लाया गया जहां सभी का प्राथमिक ईलाज कर के अति गंभीर घायल एक व्यक्ति सहित एक बालिका को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल ईलाज के लिए भेजा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.