दिल्ली ब्लास्ट की साजिश का पर्दाफाश! हमले से पहले 10 दिन तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी थी कार, लाल किले की की गई थी रेकी
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं. देशभर के अलग-अलग राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है. अब तक पुलिस ने 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसको लेकर भी लगातार नई जानकारी सामने आ रही है. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उमर ने लाल किले की भी रेकी की थी. मुजम्मिल के फोन का डंप डेटा खंगाला गया, जिसमें खुलासा हुआ कि मुजम्मिल कई बार लाल किले के पास गया था.
रेड फोर्ट ब्लास्ट में शामिल i20 कार को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक डॉ. उमर की i20 कार पिछले 10 दिनों से अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी थी. ये कार डॉ. मुज़म्मिल की स्विफ्ट के बगल में पार्क थी, जो डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.