Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yamunanagar News: कैल सॉलिड वेस्ट प्लांट में कूड़ा जलाने पर नगर निगम पर ₹7.18 करोड़ का जुर्माना, प्र... Haryana News: पूर्वांचल समाज की आस्था का सम्मान, अंबाला कैंट में छठ घाट के लिए मंत्री अनिल विज ने खो... Ludhiana MC Action: अवैध कॉलोनियों और डिफॉल्टरों पर नगर निगम सख्त, रजिस्ट्री, पानी-सीवर और बिजली कने... Ludhiana Police Raid: बहरीन की महिला से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व SGPC सदस्य चावला पर शिकंजा, आनंदप... Ludhiana Crime: धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय महिला गिरोह गिरफ्तार,... Punjab Ration Card Update: राशन कार्ड में गलत जानकारी अब घर बैठे करें ठीक, सरकार ने शुरू की ऑनलाइन स... Punjab Health News: जालंधर में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, एकता नगर के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास... Pathankot News: जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे का काम किसानों ने रुकवाया, पानी की निकासी और रास्तों को लेकर... आधी रात को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारी बवाल: सोशल मीडिया मैसेज के बाद भड़का छात्रों का आक्रो... Dinanagar Accident News: गुरदासपुर-हरदोछनियां बाईपास पर दर्दनाक हादसा, 100 फीट दूर गिरी कार; युवक की...

दिल्ली ब्लास्ट का बड़ा खुलासा! फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन शाहिद की पहली तस्वीर आई सामने, जैश-ए-मोहम्मद की है ‘लेडी कमांडर’

27

दिल्ली में ब्लास्ट से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से कई डॉक्टर गिरफ्तार किए गए थे. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें डॉ उमर का हाथ था. वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार कियाा गया था. इसकी पहली तस्वीर सामने आई है.

डॉक्टर शाहीन शाहिद को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह जैश की लेडी कमांडर है. इसको ही “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी.जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है.

कौन है डॉ. शाहीन शाहिद

डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली है. यह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है. फरीदाबाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी हुई थी. यह मुजम्मिल की निशानदेही पर थी. जिसने अपनी कार में AK-47 छिपाने की इजाजत दी थी.

जांच में पता चला कि वह भी इसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी. जैश-ए-मोहम्मद के हेड मसूद अजहर की बहन सहीदा अज़हर के संपर्क में थी. उसी के इशारे पर हिंदुस्तान में जैश के लिए आतंक की महिला ब्रिगेड तैयार कर रही थी. जैश के जमात उल मोमिनात संगठन से जुड़ी हुई थी.

दिल्ली ब्लास्ट के घेरे में डॉक्टर

दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट के बाद से ही देश के कई डॉक्टर घेरे मे हैं. अब तक कई डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ कई डॉक्टर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. लखनऊ से लेकर कश्मीर तक ब्लास्ट के बाद से ही छापेमारी की जा रही है.

जांच एजेंसियों का मानना है कि ये सभी डॉक्टर एक साथ जुड़े हुए हैं. इन्हीं ने ही दिल्ली में ब्लास्ट को अंजाम दिया है. फिलहाल अभी तक इस मामले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं जांच एजेंसियां अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.