Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...

दहला उठा देश! दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत; कई गंभीर घायल, आतंकी साजिश का शक

33

देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में दशहत फैल गई. धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो कि जलकर खाक हो गई हैं. धमाके में 9 लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं.

ये धमाका गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं. ये भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है. ये ब्लास्ट कार में सीएनजी लीक होने के चलते हुआ है या किसी अन्य वजह से, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है. आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हर एंगल से जांच जारी है.

क्या बोला फायर डिपार्टमेंट?

इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है. विभाग की ओर से बताया गया, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी. इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है.

चश्मदीद की जुबानी

इस ब्लास्ट को लेकर एक चश्मदीद ने बताया, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए. इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए. लोग दहशत में आ गए. इससे पहले हम लोग कुछ समझ पाते, जिस कार में ब्लास्ट हुआ था वो और उसकी जद में आई कारें आग का गोला बन गईं.

हादसे के चश्मदीद दिल्ली निवासी राजधर पांडे ने कहा, मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है. बहुत जोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.