Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब विधानसभा में गूंजा नशे का मुद्दा, गैंगस्टरों को लेकर भी हुई यह बात

19

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया। इस संबंध में सदन में बोलते हुए विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने इस प्रस्ताव को पारित करने का अनुरोध किया। सदन में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में नशे की समस्या उन्होंने शुरू नहीं की, लेकिन उनकी सरकार इसे जरूर खत्म करेगी, जिसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल बहुत अच्छा काम कर रहा है। इसके साथ ही अब पंजाब के लोगों को अन्य सुविधाओं के साथ-साथ लगातार बिजली भी मिल रही है और मकान मालिकों को भी कोई परेशानी नहीं हो रही है।

इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सरकारें हमेशा अपना सामान बेचती हैं, लेकिन इस बार मान सरकार ने पहली बार प्राइवेट गोइंदवाल थर्मल प्लांट को खरीदा है। टोल प्लाजा के बारे में बोलते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि टोल प्लाजा अपनी वैधता अवधि पूरी होने के बाद भी अवैध टोल वसूलते थे, लेकिन पंजाब सरकार ने ऐसे 16-17 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.