Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार: मुख्यमंत्री साय

19

बालोद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है. इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाने का संकल्प लेना चाहिए. मुख्यमंत्री रविवार को डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज की तरफ से आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और शाकंभरी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

मरार समाज की सीएम साय ने की तारीफ: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाला मेहनतकश समाज बताते हुए समाज की सराहना की. इस अवसर पर उन्होंने समाज की मांग पर प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया.

सामूहिक विवाह की सराहना: सीएम साय ने शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, माता सीता, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया.उन्होंने मरार समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के कमजोर वर्गों को सहायता देने के साथ फिजूलखर्ची रोकने का भी एक उत्कृष्ट माध्यम हैं.

साय ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाली सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण की अपील की और कहा कि सभी समाजों की प्रगति ही राज्य व राष्ट्र की प्रगति का आधार है.

सीएम ने गिनाई योजनाएं: मुख्यमंत्री ने सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीद रही है. सिंचाई रकबा बढ़ाने और जलाशयों के मरम्मत के लिए 2800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. किसानों के लिए दलहन, तिलहन और पशुपालन के प्रोत्साहन की योजनाएं भी संचालित हो रही हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार समाज की तरफ से प्रकाशित युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन किया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम में ये रहे शामिल: कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे. स्वागत भाषण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिया और आभार प्रदर्शन प्रांतीय संयोजक राजेन्द्र पटेल ने किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.