Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मां महामाया मंदिर के विकास के लिए भारत दर्शन योजना में प्रस्ताव, रतनपुर का होगा विकास: विष्णुदेव साय

21

बिलासपुर: धर्मनगरी रतनपुर में कलचुरी कलार समाज के महोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए. बिलासपुर पहुंचने के बाद सीएम साय सबसे पहले रतनपुर पहुंचे और मां महामाया के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख और समृद्धि की कामना की.

कलचुरी कलार समाज के कार्यक्रम में सीएम साय: कलचुरी कलार समाज के लोग हर साल दीपावली के बाद कार्तिक सुदी सप्तमी को सहस्त्रबाहु भगवान की पूजा अर्चना कर पर्व के रूप में मनाते हैं. इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पहुंचने के बाद मां महामाया के दर्शन किए. साय ने कहा कि कल्चुरी राजवंश ने रतनपुर सहित देश में लगभग 1200 वर्षों तक शासन किया. उनके राज में प्रजा खुश और देश समृद्धशाली रहा है.

मां महामाया से मांगा छत्तीसगढ़ के लिए आशीर्वाद: सीएम साय ने कहा, “मां महामाया की कृपा से छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास हो रहा है. हमारा छत्तीसगढ़ देश के बीचों-बीच स्थित है. खनिज,वन एवं जल संसाधनों से भरा पड़ा है. हम यहां के लोगों को साथ लेकर राज्य को प्रगति के मार्ग पर और आगे ले जाएंगे. माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ फल फूल रहा है और मां से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर यूं ही बना रहे.”

रतनपुर को सीएम की सौगात: सीएम साय ने ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल खोलने और कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया. वहीं 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना पर सीएम ने कहा अभी इंतजार कीजिए.भारत

दर्शन योजना क्या है: स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने साल 2014-15 में इस योजना की शुरुआत की. इस योजना का उद्देश्य भारत में पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा देना, विकसित करना और उसका दोहन करना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.