Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया! CM मोहन यादव ने वर्ल्ड कप चैंपियन क्रांति गौड़ को दी ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, छतरपुर में जश्न

12

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है और उन्हें ₹1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश की बेटियों की जीत पर खुशी जाहिर की. कहा, “बीती रात हमारे प्रदेश की बेटी ने और देश की बेटियों ने जिस प्रकार से क्रिकेट में धूम मचाई, मैं सबको बधाई देना चाहता हूं.”

CM यादव ने इस जीत को यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के आगे बढ़ने के ‘उच्चतम प्रतिमान’ बताया. उन्होंने ने राज्य सरकार की ओर से ₹1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि क्रांति गौड़ को देने की घोषणा की.

बता दें कि क्रांति गौड़ मूलतः छतरपुर जिले के घुवारा गांव की रहने वाली हैं. CM ने उम्मीद जताई कि सभी खेलों के आयोजनों में मध्य प्रदेश की भूमिका इसी प्रकार से महत्वपूर्ण रहेगी.

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने ऐलान किया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे  वर्ल्ड कप जीतने पर 51 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं.

सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं।’’

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.