Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उज्जैन की अनोखी परंपरा: आज महाकाल सौंपेंगे सृष्टि का भार, पालकी में गोपाल जी निकलेंगे भ्रमण पर, भक्त हो जाएं तैयार

16

उज्जैन। श्री सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी 12 बजे हरिहर मिलने होगा। भगवान महाकाल गोपालजी को सृष्टि का भार सौपेंगे। भगवान महाकाल की ओर से पुजारी गोपालजी को बिल्व पत्र की माला पहनाएंगे। भगवान गोपालजी की ओर से महाकाल को तुलसी की माला पहनाई जाएगी। गोपाल मंदिर के पुजारी अवंतिकानाथ को वस्त्र, फल, सूखे मेवे, मिष्ठान आदि भेंट करेंगे।

महाकालेश्वर मंदिर से रात 11 बजे हरिहर मिलन की सवारी शुरू होगी। राजसी वैभव के साथ निकलने वाली सवारी में पुलिस का अश्वरोही दल, पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी तथा अग्निरोधी दस्ता शामिल रहेगा। महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए रात 12 बजे गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां सभा मंडप में भगवान महाकाल को गोपालजी के सम्मुख विराजित कर पूजा अर्चना की जाएगी। पूजन पश्चात रात 2 बजे भगवान महाकाल की सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना होगी।

सवारी मार्ग की 20 गलियां होगी फायर प्रूफ

महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक दो किमी लंबे सवारी मार्ग पर करीब 20 गलियां हैं। प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी करने वाले कई श्रद्धालु इन्हीं गलियों से मुख्य मार्ग पर आते हैं और हिंगोट,राकेट चलाकर बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में पुलिस को इन पर नियंत्रण करने में परेशानी आती है। छोटी गलियों में आग लगने पर काबू पाना भी मुश्किल होता है। इसलिए इस बार प्रशासन ने इन गलियों को फायरप्रूफ करने का निर्णय लिया है। हर गली पर अग्निशमन दल तथा पुलिस तैनात रहेगी।

प्रशासन ने हिंगोट, राकेट चलाने पर प्रतिबंध लगाया

सोमवार रात निकलने वाली हरिहर मिलन की सवारी में प्रशासन ने हिंगोट, राकेट चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सवारी के दौरान हिंगोट, राकेट चलाने तथा आतिशबाजी करने से भक्तों को खासी परेशानी होती है। वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सवारी मार्ग पर स्थित घर, दुकानों में पटाखों से जान माल का नुकसान भी हो सकता है।

नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व सुविधा को देखते हुए सवारी में आतिशबाजी पर सख्ती से रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नागरिक सुरक्षा की धारा-163 (1) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सवारी मार्ग पर सख्ती निगरानी के साथ वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। इससे प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों की सहजता से पहचान हो सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.