Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

तांत्रिक का ‘धनवर्षा’ झांसा: महिला ने एकादशी को बताई शुभ, ‘नींबू-सिंदूर’ मांगकर युवक को लूटा, जानिए कैसे हुआ पूरा स्कैम?

21

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महाराष्ट्र की एक महिला तांत्रिक ने पैसे 100 गुना करने का झांसा देकर एक युवक के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया. उसने दावा किया कि वह तंत्र-मंत्र विधि से उसके 11 लाख को 11 करोड़ में बदल सकती है. यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित रामकुमार जायसवाल पेशे से ड्राइवर है और पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. जल्दी अमीर बनने की चाह में उसने अपने दोस्त राजू से मदद मांगी. राजू ने महाराष्ट्र निवासी महिला तांत्रिक मंदा पासवान और उसके साथी छोटू का नंबर दिया. उसने रामकुमार को भरोसा दिलाया कि ये लोग तंत्र-मंत्र से पैसा कई गुना बढ़ा देते हैं.

11 लाख रुपये को 11 करोड़ में बदलने का झांसा

इसके बाद मंदा पासवान ने रामकुमार से संपर्क किया और कहा कि वह उसके 11 लाख रुपये को 11 करोड़ में बदल सकती है. डील होने के बाद महिला ने एकादशी के दिन दुर्ग आने का वादा किया. 1 नवंबर की शाम मंदा पासवान अपने दो साथियों अमरदीप प्रहलाद दामोदर और संजय विलास जमुना के साथ अर्टिगा कार से दुर्ग पहुंची. उसने रामकुमार को कॉल कर बस स्टैंड बुलाया. वहां मिलने के बाद रामकुमार उन्हें अपने मालिक के खाली ट्रेनिंग सेंटर में ले गया, जहां महिला ने पूजा करने की बात कही.

पूजा के नाम पर आरोपियों ने युवक से पूजा का सामान, मटका, चावल, आटा, सिंदूर और नींबू मंगवाया. उन्होंने कहा कि अगर सारे सामान पूरे होंगे और एक लाख रुपये सामने रखे जाएंगे, तभी चमत्कार होगा. रामकुमार ने भरोसा करते हुए 1 लाख रुपये कैश उनके सामने रख दिए. महिला तांत्रिक ने दावा किया कि ये पैसे 100 गुना बढ़ जाएंगे. उसने युवक को नींबू और सिंदूर लाने के लिए बाहर भेजा. जब वह वापस लौटा, तब तक तीनों आरोपी पैसे लेकर फरार हो चुके थे.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया अरेस्ट

पीड़ित ने तत्काल पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की कार शिवनाथ नदी पुल के पास रोकी. वहां से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से 1 लाख रुपये कैश, 7 मोबाइल फोन और अर्टिगा कार बरामद की गई.

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला मंदा पासवान उर्फ मंदा थमके उर्फ मंदा वाघमारे (42), अमरदीप दामोदर (34) और संजय जमुना (28) सभी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाले हैं. यह गिरोह लंबे समय से राज्य बदल-बदलकर भोले-भाले लोगों को तंत्र-मंत्र और चमत्कारी पूजा का झांसा देकर ठग रहा था. मुख्य आरोपी मंदा पासवान पहले भी डकैती और ठगी के मामलों में जेल जा चुकी है और फिलहाल जमानत पर बाहर थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.