Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी सिविलियन नौकरी के नाम पर धोखा: रूस पहुंचे तेलंगाना के 4 युवक सेना में धकेले गए, युद्ध क्षेत्र में तै... Guntur Crime News: जुए की लत में पहले बेची किडनी, फिर बन गया शातिर चोर; 'सिंगल किडनी साईं' गिरफ्तार Jalandhar Municipal Corporation Tax: नगर निगम जालंधर ने एक दिन में वसूले 2.10 करोड़, 36.50 करोड़ के ...

कांग्रेस नेता को नहीं भाया सिंगरौली CSP के बोलने का तरीका, ‘तुम’ कहने पर नाराज हुए महामंत्री

28

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी पुन्नू सिंह परस्ते के बात करने का तरीका अब लोगों को नहीं भा रहा है। यह दूसरा मौका है। कुछ महीने पहले एक पत्रकार से भी CSP द्वारा अभद्र तरीके से बात किए जाने का मामला सामने आया था। इस बार एक कांग्रेस नेता को CSP के बात करने का तरीका पसंद नहीं आया है।

कांग्रेस के जिला महामंत्री उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को परसौना में प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि तिराहे पर उनकी गाड़ी खड़ी देख CSP ने उन्हें तेज आवाज में ‘तुम’ कहकर गाड़ी साइड करने को कहा। इस दौरान अधिकारी ने उन्हें उंगली भी दिखाई।

उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि CSP के बोलने का यह तरीका उनको ना गवार गुजरा। प्रदशर्न से वापस आने के बाद वीडियो के माध्यम से कांग्रेस नेता ने अपनी बात भी सबके सामने रखी। हालांकि सीएसपी ड्यूटी पर थे। उन्होंने गाड़ी साइड करने के लिए ही कहा था। फिलहाल CSP के बात का यह तरीका कांग्रेस नेता को अच्छा नहीं लगा। उनका मानना है कि सीएसपी एक जिम्मेदार पद पर हैं और उनके बात करने का सलीका ऐसा नहीं होना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.