Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्यार में फंसाया, नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म, 4 लाख भी ले लिए, अब पुलिस करेगी इलाज

13

जबलपुरमध्य प्रदेश के जबलपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में एक आदतन बदमाश ने महिला की किराना दुकान पर ग्राहक बनकर विश्वास जीता और फिर नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।

चार लाख रुपये वसूले

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रहमत उर्फ गुड्डू लगातार उसकी किराना दुकान पर आता-जाता था। एक दिन उसने दुकान पर ही उसे नशीली दवा पिलाई और बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी देकर उसने महिला से बार-बार शारीरिक शोषण किया और कुल चार लाख रुपये वसूल लिए।

हिम्मत जुटाकर दर्ज कराई शिकायत

लंबे समय तक धमकियों से परेशान रहने के बाद आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी रहमत उर्फ गुड्डू के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.