Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

प्यार में फंसाया, नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म, 4 लाख भी ले लिए, अब पुलिस करेगी इलाज

33

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में एक आदतन बदमाश ने महिला की किराना दुकान पर ग्राहक बनकर विश्वास जीता और फिर नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।

चार लाख रुपये वसूले

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रहमत उर्फ गुड्डू लगातार उसकी किराना दुकान पर आता-जाता था। एक दिन उसने दुकान पर ही उसे नशीली दवा पिलाई और बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी देकर उसने महिला से बार-बार शारीरिक शोषण किया और कुल चार लाख रुपये वसूल लिए।

हिम्मत जुटाकर दर्ज कराई शिकायत

लंबे समय तक धमकियों से परेशान रहने के बाद आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी रहमत उर्फ गुड्डू के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.