Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल

35

देवास। सड़क हादसों के लिहाज से इंदौर बैतूल हाईवे के डेंजर जोन में शामिल बिजवाड़ में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कन्नौद क्षेत्र की कलवार स्थित धागा कंपनी में काम करने बाइक से जा रहे तीन श्रमिकों को एक ट्रक के चालक ने सुबह करीब 9:45 बजे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इनको डायल 112 की मदद से कन्नौद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच करके दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर है, उसे इंदौर रेफर किया जा रहा है।

बिजवाड़ पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी अजय डोड ने बताया बिजवाड़ में वन विभाग के कार्यालय से थोड़ा सा आगे कन्नौद की ओर ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय निखिल पुत्र लक्ष्मण मर्सकोले निवासी ग्राम बराल्या कन्नौद, 21 वर्षीय सोयम पुत्र संतोष परते निवासी धामनोद जिला हरदा एवं 20 वर्षीय रोहित पुत्र रामभरोस बछानिया निवासी मचवास थाना हरणगांव देवास गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक युवक को इंदौर रेफर किया जा रहा है

तीनों को कन्नौद के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने निखिल और सोयम को जांच करके मृत घोषित कर दिया। रोहित का गंभीर अवस्था में उपचार किया गया। टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है, ड्राइवर को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। उधर कन्नौद के बीएमओ डॉक्टर लोकेश मीणा ने बताया रोहित की हालत अत्यंत नाजुक है उसे इंदौर रेफर किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.