Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बंगाली मूर्तिकार बना रहे भगवान सूर्य की आकर्षक ... बलौदा बाजार में किराए के मकान से मिला महिला का संदिग्ध शव, 14 साल से लिव-इन में रह रहे पार्टनर से पू... बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, राशन और पेट्रोल परिवहन ठप बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, राशन और पेट्रोल परिवहन ठप छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार बैठकों में पेश हो सकता है अनुपूरक बजट छत्तीसगढ़ के धमतरी में छात्रावास अधीक्षकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, 5 सूत्री मांगों को लेकर किय... रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, सीवरेज से मिला शव— दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद

बस्ती में घूम रहा था मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों ने पकड़ा

48

जबलपुर। खमरिया, घाना, रिठौरी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मगरमच्छों की चहल कदमी जारी है। वर्धा- रिठौरी के बीच टोला बस्ती में देर रात एक मगरमच्छ के बच्चे को गलियों में घूमता देख ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।

कुछ लोगों ने हिम्मत बांधी और परियट नदी में छोड़ दिया

लोगों को डर था कि कहीं मगरमच्छ मवेशियों को शिकार न बना लें। रात में घरों में घुसकर बच्चों पर भी हमला कर सकता है। आनन-फानन में वन विभाग काे सूचना दी गई पर विभागीय टीम नहीं पहुंची। अंतत ग्राम पंचायत की मदद से क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने हिम्मत बांधी और मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर परियट नदी में छोड़ दिया।

वन विभाग से संपर्क किया लेकिन नहीं पहुंच पाई

वन्य प्राणी विशेषज्ञ शंकरेंद्रु नाथ ने बताया कि टोला बस्ती में रात एक बजे मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। मौके भगवानदास और टीम के सदस्य पहुंचे। वन विभाग से संपर्क किया लेकिन नहीं पहुंच पाई। तब ग्राम पंचायत और क्षेत्रीय जनों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ कर परियट नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ की लंबाई करीब चार फीट थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.