Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के धमतरी में छात्रावास अधीक्षकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, 5 सूत्री मांगों को लेकर किय... रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, सीवरेज से मिला शव— दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध...

पुलिस को देखकर भागा शराब तस्कर, दो गिरफ्तार

51

जबलपुर। स्कूटर में शराब लेकर आ रहे एक आरोपित को गुरुवार रात गोरखपुर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि रामपुर के पास आजाद चौक गोरखपुर निवासी अजय उर्फ अज्जू शराब की खेप पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस पकड़ पाती, अजय शराब और स्कूटर छोड़कर भाग निकला

जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची। पुलिस उसे पकड़ पाती, इसके पूर्व अजय शराब और स्कूटर छोड़कर भाग निकला। जांच के दौरान स्कूटर में रखे 350 पाव देसी शराब जब्त की गई। इधर कोतवाली पुलिस ने उजारपुरवा निवासी केशव कोरी उर्फ कुर्पिला और सर्वोदय नगर निवासी अभिषेक केवट उर्फ राज को पकड़ा। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। आरोपितों पर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ट्रैक्टर में चोरी की रेत ढुल रही

ट्रैक्टर में चोरी की रेत का परिवहन करने वाले दो आरोपितों को शुक्रवार को शहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजना रोड पर पुलिस टीम ने बिना नम्बर के ट्रैक्टर को रोका। उसे ग्राम बिजना निवासी रामलाल मल्लाह चला रहा था।

रामदीन बर्मन बैठा था, ट्राली में रेत भरी थी

शहपुरा निवासी रामदीन बर्मन उसमें बैठा हुआ था। ट्राली में रेत भरी थी। पुलिस ने रेत परिवहन के दस्तावेज मांगे, तो वे पेश नहीं कर पाए। दोनों ने बताया कि वे मगरमुहा निवासी राजू ठाकुर द्वारा दिए गए ट्रैक्टर को लेकर बिजनाघाट गए थे और वहां से रेत चोरी कर ले जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.