Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM मोहन यादव का बड़ा बयान! बोले- ‘गाय पालने वाला है गोपाल, कृष्ण से जोड़ना पूरी तरह गलत’, शब्द की सही व्याख्या की

22

पहले ही भगवान कृष्ण के माखनचोर नाम को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक बयान से राजनैतिक भूचाल आ चुका है. अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान कृष्ण के एक और नाम पर चर्चा छेड़कर चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है. गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण के एक और नाम आपत्ति जताई. मोहन यादव ने कहा कि उनको गलती से गोपाल बोलते हैं, ये उनसे थोड़ी जुड़ता है, गाय पालने वाले को गोपाल कहते हैं.

सीएम मोहन ने क्या कहा?

सीएम मोहन ने कहा कि भगवान को कोई और नाम से बोलो मत बोलो, जीवन भर दो चीज उनको अत्यंत प्रिय रही गांव की संस्कृति जो जीवन भर अपने सिर पर मोर मुकुट लगाकर उन्होंने जीवन भर गांव के लोगों का सम्मान ग्रामीण जन जीवन का सम्मान करने का काम किया और दूसरा इस प्रकार से वह जीवन भर कोई गोपाल बुलाए तो वह दुनिया की सारी दौलत लुटा दे इतना आनंद आ जाता था. गोपाल भी नाम उनका नाम गलती से हम बोलते हैं, गोपाल कौन जो गाय पाले… वह गोपाल कोई गोपाल उनके उससे थोड़ी जुड़ता है. उन्होंने तो यह पहचान कराई सभी के साथ की हम सब गोपाल है.

इससे पहले भी सीएम मोहन यादव कृष्ण को माखनचोर कहने पर आपत्ति दर्ज कर चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि उनके समय माखन कंस के घर जाता था. भगवान कृष्ण का आक्रोश था कि कंस हमारा माखन खाकर हम पर अत्याचार कर रहा है. इस आक्रोश को जताने के लिए उन्होंने माता-पिता से लेकर गांव तक बाल ग्वालों की टीम बनाई कि अपना माखन खाओ या मटकी फोड़ दो लेकिन दुश्मन को माखन नहीं पहुंचना चाहिए.

सीएम ने कहा कि उनका यह दृष्टिकोण उनके विद्रोह का प्रतीक था लेकिन अनजाने में इस विद्रोह को हम न जाने क्या-क्या कह देते हैं माखन चोर यह शब्द बोलने में भी खराब लगता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.