Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

DGP के बेटे का ‘मौत से पहले का’ सनसनीखेज वीडियो! पिता पर लगाया पत्नी से अफेयर का आरोप, परिवार के 3 सदस्यों पर FIR दर्ज

22

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (35) की पंचकूला स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. परिवार की ओर से पहले इस घटना को दवाई का ओवरडोज बताते हुए मौत करार दिया गया था. मगर अब पूर्व डीजीपी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू पर ही FIR दर्ज की गई है.

दरअसल, अकील का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था- मेरे पिता के मेरी पत्नी संग अवैध संबंध हैं. अकील के पिता मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अफसर थे. वे साल 2021 में डीजीपी पद से रिटायर हुए थे. इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. वो कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रह चुके हैं।

इस मामले में शमशुद्दीन नाम के व्यक्ति ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत और अकील की एक वीडियो सौंपी थी, जिसको आधार बनाकर अब पंचकूला MDC थाना पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ धारा 103(1), 61 BNS के तहत मामला दर्ज किया है. मोहम्मद मुस्तफा पर अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज हुआ है. उनके साथ-साथ उनकी पत्नी, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी षडयंत्र में शामिल होने का मामला दर्ज हुआ है.

अकील अख्तर का वीडियो

दरअसल, 16 अक्टूबर की देर रात अकील की पंचकूला में मौत हो गई थी. परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उनकी मौत हुई थी. पंचकूला में जब अकील को अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो गई थी. 35 साल के अकील मुस्तफा पंचाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील थे. इससे पहले, अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कह रहे थे कि परिवार के लोग उसकी हत्या करने के लिए साजिश रच रहे हैं. वीडियो में अकील ने कहा था कि उनके पिता और पत्नी के अवैध संबंध हैं.

डीसीपी ने बनाई एसआईटी

पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले शमशुद्दीन ने अकील की मौत को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. अब 20 अक्तूबर को हत्या का का मामला दर्ज कर लिया गया है. डीसीपी ने बताया कि एसीपी रैंक अधिकारी की निगरानी में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और एसआईटी इस मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.