Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर पर अश्लीलता का आरोप, गर्भवती महिला ने दर्ज करवाई FIR

10

भिलाई : भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नौ महीने की गर्भवती महिला ने अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है.यह घटना नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोस्टिक सेंटर की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक सेक्टर-7 निवासी गर्भवती महिला, जो पेशे से शिक्षिका हैं, 16 अक्टूबर की रात अपने देवर और सास के साथ अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सेंटर पहुंचीं थीं. जांच के दौरान आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाया. शुरुआत में वहां एक नर्स मौजूद थी, लेकिन कुछ देर बाद नर्स कमरे से बाहर चली गई.

कमरे में अकेला पाकर अश्लील हरकत : पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि नर्स के बाहर चले जाने के बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ.इसके बाद उसका हाथ पकड़ लिया.घबराकर महिला तुरंत डॉक्टर के कमरे से बाहर निकल गई और अपने परिजनों के साथ घर चली आई.

इस मामले में एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि घटना 16 अक्टूबर की है. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की और उनके साथ अभद्र हरकत करने की कोशिश की.

महिला ने डर के कारण उस वक्त कुछ नहीं कहा और जांच के बाद बाहर आकर अपने परिजनों को घर चलने को कहा घर पहुंचने के बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति, सास और देवर को बताई। इसके बाद वे सभी थाने पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई – पद्मश्री तंवर, एएसपी

पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.