Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

बेमेतरा में छठी संस्कार की पार्टी बनी आफत, 31 लोग बीमार, एक महिला की हालत गंभीर

25

बेमेतरा: लावातरा गांव में एक परिवार के घर बच्चे के नामकरण कार्यक्रम के दौरान भोज का आयोजन 16 अक्टूबर को किया गया. कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ साथ मारी, खंडसरा, बेतर और अधियारखोर के लोग भी पहुंचे. सभी को खाने में चना आलू की सब्जी, पूरी, चावल, दाल परोसी गई. खाने के 24 घंटे के अंदर लोग बीमार होने लग गए. लोगों को पेट दर्द और उल्टी दस्त होने लगा.

खंडसरा और जिला अस्पताल में लोगों का इलाज: फूट प्वॉइजनिंग से पहले 13 मरीजों को खंडसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन रात होते होते मरीजों की संख्या बढ़ गई. फूड प्वॉइजनिंग का शिकार होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31 हो गई. 8 मरीजों को बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा गया. एक बुजुर्ग महिला प्रमिला बाई की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया.

लावातरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम: जिला टीकाकरण अधिकारी एवं खंडसरा के BMO डॉक्टर शरद कोहड़े ने बताया कि गांव में दूषित भोजन करने से लोग बीमार हुए है. 23 मरीज खंडसरा और 8 मरीजों का बेमेतरा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. सभी मरीजों की हालत सामान्य है. एक बुजुर्ग महिला को रायपुर रेफर किया गया है. लावातरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की जांच कर रही है. गांव में ओआरएस व अन्य दवाइयों का वितरण किया गया है. फूड पायजनिंग के शिकार लोगों में आकाश साहू, तिजिया बाई साहू, केमेश्वर साहू 16 साल, वासनिक साहू 11 साल, सार्थक साहू 3 साल का उपचार खंडसरा अस्पताल में किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.