Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने हाई स्कूल अंबा देव में स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दाबड़िया का किया आकस्मिक निरीक्षण हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ... रांची रेलवे स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन WILEP' के तहत 2 दोमुंहा सांप और 3 नाग के साथ 2 तस्क...

दिल्ली में हाहाकार! त्योहारी रश के कारण सड़कों पर रेंगती रही रफ्तार, यात्री घंटों जाम में फंसे

27

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो इस समय सड़क पर आपका मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो सकता है. इसकी वजह है त्योहारी सीजन और उसकी वजह से लगने वाला ट्रैफिक जाम. लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करने, रिश्तेदारों से मिलने, गिफ्ट देने अलग-अलग वजहों से सड़कों पर निकल रहे हैं.

इसकी वजह से दिल्ली के तमाम बॉर्डर चाहे गुरुग्राम हो, नोएडा या गाजियाबाद हर जगह कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें देखने को मिल रही हैं. दिल्ली के आनंद विहार इलाके में आधी रात को भी ट्रैफिक इतना की वाहन चलने की जगह रेंगते नजर आए.

गुरुग्राम में लगा ट्रैफिक जाम

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी शुक्रवार को जाम की स्थिति रही. त्योहारी सीजन और वीकेंड के चलते हाईवे से लेकर शहर की गलियां तक हुई पैक हो गईं. हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर तक जाम लगा रहा. गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर और दिल्ली से गुरुग्राम आने वाले रास्ते पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से गाड़ियां रेंगती नजर आईं.

ट्रैफिक को लेकर क्या बोले एडिशनल सीपी?

उधर, दिवाली और अन्य त्योहारों से पहले ट्रैफिक आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं पर एडिशनल सीपी दिनेश के गुप्ता ने बताया, हमने अपने अधिकतम कर्मचारियों को तैनात किया है. हमारी टीम मोटरसाइकिलों से गश्त कर रही है. हमारे अधिकारी फील्ड में हैं. अधिकारी लगातार फील्ड पर नजर रख रहे हैं. हम सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटा रहे हैं. हम मौके पर ही चालान जारी कर रहे हैं.

एरिया स्पेसिफिक ट्रैफिक प्लान

उन्होंने ये भी बताया, ‘हम अपने चालान ऐप के माध्यम से अधिकतम चालान जारी कर रहे हैं ताकि लोग अपने वाहनों को गलत जगह पार्क न करें. लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और कनॉट प्लेस जैसे मेन बाजारों में, हमने इन क्षेत्रों के लिए एरिया स्पेसिफिक ट्रैफिक प्लान बनाई हैं. हमने पार्किंग सुविधाएं भी स्थापित की हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.