Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि... Hooghly/Kolkata News: चोरबागान पंडाल भगदड़ में हुगली की नर्स श्रीपर्णा पोद्दार की दर्दनाक मौत चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, कोलकाता में धारा 163 लागू और 5 पंडाल सील France Protests Update: फ्रांस में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 8 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे— 6 हज...

पानी के लिए संग्राम! डिंडौरी के परेशान ग्रामीणों ने अमरकंटक हाइवे पर लगाया जाम, प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

28

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी में पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम करना आम हो गया है। इसी क्रम में पिछले लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे जनपद करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाडोंगरी के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग पर कनकधारा के पास चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पिछले 9 महीने से नल जल योजना से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

ग्रामीण कुएं सहित अन्य स्रोतों के दूषित पानी का उपयोग करने मजबूर हैं। गांव में किए गए बोर भी फेल हो चुके हैं। इस संबंध में जिम्मेदारों को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके किसी भी स्तर पर कोई पहल नहीं हो सकी है। समस्या का समाधान न होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास सड़क में उतर आए और चक्का जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक एक घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंच सका है। हाइवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.