Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी का अपहरण और लूट: सतना में बदमाशों ने नशीली गोली खिलाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

17

सतना। सतना शहर में दिनदहाड़े एक युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटने और उससे मोबाइल व नकदी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक स्मार्ट मीटर लगाने वाली एक निजी कंपनी में कार्यरत है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर शाम सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया।

बगहा बायपास से उठा ले गए बदमाश

पीड़ित सनी कुशवाहा (23), निवासी मुख्त्यारंज, ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे बगहा बायपास से जबरन अगवा कर लिया। आरोपी उसे व्यंकटेश मंदिर के पास ले गए, जहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और नशीली गोली खिला दी। बताया गया कि आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल फुटेज में पांच से छह युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.