Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उत्तर प्रदेश में हड़कंप: संभल के नामी मीट कारोबारियों के ठिकानों पर IT और ED का छापा, अवैध लेन-देन की जांच

19

उत्तर प्रदेश में इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने मीट कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. टीम की तरफ से ये छापेमारी आज तड़के सुबह की गई है. संभल में इंडियन फ्रोजन फूड्स के मालिक हाजी रिजवान, इरफान के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही इलाके में हलचल बढ़ गई थी और किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसके अलावा हापुड़ में भी छापेमारी की जा रही है.

संभल में तड़के सुबह 32 गाड़ियों से पहुंची टीम के हड़कंप मच गया. पुलिस पीएसी चारों तरफ से घर की घेराबंदी किए हुए है. इस पूरी छापेमारी में 100 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं. टीम एक साथ कई ठिकानों पर छानबीन कर रही है. सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने हाजी रिजवान, इरफ़ान के घर और फैक्ट्री दोनों स्थानों पर जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई चल रही है. अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. टीम ने सभी के मोबाइल, कंप्यूटर, दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं. जांच में दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद की टीमें भी शामिल हैं.

किसी को नहीं लगी भनक

संभल में इंडियन फ्रोजन फूड्स के मालिक हाजी रिजवान, इरफान के ठिकानों पर हुई छापेमारी की भनक किसी को नहीं लगी. टीम ने गुपचुप तरीके से तड़के सुबह ही धावा बोल दिया. इसके साथ ही घर और फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि यह कार्रवाई लंबी चल सकती है. वहीं फैक्ट्री में काम करने वालों लोग जो बाहर थे उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

एक साथ पहुंची कई गाड़ियां

संभल में सुबह छापेमारी के लिए एक साथ 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची हैं. इस कार्रवाई में लखनऊ और दिल्ली के अधितकर भी शामिल हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई अब भी जारी है. छापेमारी सिर्फ संभल तक सीमित नहीं है. बल्कि कई अन्य ठिकानों पर चल रही है. माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी, काले धन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.