Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

मौत के मुंह से निकला युवक: ट्रैक्टर के नीचे फंसा रहा 2 घंटे, बाहर आकर बोला- ‘यह पत्नी के करवाचौथ व्रत का फल है’।

28

पत्नी के सतीत्व में शक्ति हो तो वह बड़ी से बड़ी अनहोनी को भी टाल देती है। ताजा वाकया मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां करवा चौथ (Karwa Chauth) पर छत्तरपुरा में खाद लेने आए एक युवक के ट्रैक्टर को पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर दो गुलाट खाकर खंती में पलट गया। गनीमत रही कि 2 घंटे ट्रैक्टर के नीचे दबे रहने के बाद भी वह सकुशल बाहर आ गया। (mp news)

पत्नी ने रखा था व्रत, कहा था- जल्दी आना

जानकारी के अनुसार देवगढ़ निवासी भानु सिकरवार (21) पुत्र मोहन सिंह सिकरवार की शादी 14 फरवरी 2025 को मदाईपुरा बाड़ी राजस्थान निवासी अंजली से हुई थी। शुक्रवार को अंजली का पहला करवाचौथ व्रत था। सुबह जब भानु घर से ट्रैक्टर लेकर खाद लेने निकला तो पत्नी ने कहा कि जल्दी घर आना, आज मेरा करवाचौथ का पहला वत है।

पत्नी को आश्वस्त कर भानु ट्रैक्टर लेकर नहर किनारे की रोड पर स्थित छत्तरपुरा पहुंच गया। सुबह 11 बजे उसने अपना ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा किया ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर से भानु का ट्रैक्टर दो गुलाटी खाकर खंती में जा पलटा, जिसके नीचे भानु दब गया।

2 घंटे ढूंढ़ते रहे ग्रामीण, ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला युवक

ट्रैक्टर व कैंटर की भिड़ंत की सूचना मिलते ही भानु के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर आए और उन्होंने भानु की तलाश की लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। 2 घंटे की तलाश के बाद बेसुध भानु ने एक ग्रामीण का पैर अपने हाथों से पकड़ लिया, तब उसे सकुशल बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मामूली चोटों का इलाज किया गया। अस्पताल में बातचीत के बाद भानु कहा कि शायद मेरी पत्नी के करवाचौथ व्रत का असर है कि आज मैं सकुशल बच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.