Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ... तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर: जादू-टोने के शक में दो बुजुर्गों की ह... हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने का मामला गरमाया, सांसद पप्पू यादव ने पीड... वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान: नवंबर के अंत से यूपी दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री ...

धमतरी नगर निगम में भ्रष्टाचार : बाउंड्रीवॉल बचाने के लिए दिए पैसे , फिर भी गिरा दी गई दीवार, बिफरे महापौर

33

धमतरी : धमतरी नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है. शिकायतकर्ता ने महापौर रामू रोहरा के पास इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें इस बात का जिक्र है कि नगर निगम के कर्मचारी ने बाउंड्री वॉल ना तोड़ने के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत ली.शिकायत पर अमल करते हुए महापौर ने इससे संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस थमाया है. यही नहीं जांच के बाद बड़ी कार्रवाई करने की बात भी महापौर ने की है.

क्या है मामला ?: धमतरी नगर निगम में एकता नगर निवासी ओमप्रकाश साहू ने रिश्वत की शिकायत की है.अपनी शिकायत में ओमप्रकाश ने कहा कि उसने रामपुर वार्ड में सुखदेव सिन्हा का मकान एवं खुली जमीन खरीदी है. जहां पहले से ही बाउंड्रीवॉल जीर्णशीर्ण अवस्था में थी.जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद उसने नई बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाया. लेकिन नगर निगम ने नोटिस थमाकर बाउंड्री वॉल तोड़ दी. इसके बाद ओमप्रकाश ने नगर निगम से बाउंड्री वाल निर्माण के लिए विधिवत परमिशन ली और शुल्क जमा किया. शुल्क जमा करने के बाद एक बार फिर बाउंड्रीवॉल बनवाई गई.लेकिन कुछ दिन बाद निगम ने फिर से बाउंड्रीवॉल तोड़ने का नोटिस थमा दिया.

Corruption in Dhamtari Municipal

निगम दफ्तर में मांगी गई घूस : इस बात से परेशान होकर ओमप्रकाश निगम दफ्तर पहुंचे. जहां उन्हें सुनील सालुंके मिला. सालुंके ने ओमप्रकाश से कहा कि वो बाउंड्रीवॉल और दीवार संबंधी काम अफसर से बोलकर करवा देंगे. इसके लिए सुनील सालुंके ने डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा का नाम लिया. सुनील सालुंके ने ओमप्रकाश को भरोसा दिलाया कि उसने अन्य लोगों के भी काम करवाएं हैं.लेकिन इसके लिए 25 हजार रुपए लगेंगे. ओमप्रकाश की दीवार तोड़ने के लिए निगम का नोटिस निकला था तो उसने मांगी गई रकम को कार्यालय परिषद के सामने दे दिया. लेकिन कुछ दिन बाद निगम ने मजदूर और जेसीबी की मदद से फिर से बाउंड्रीवॉल तोड़ दी. जिससे परेशान होकर ओमप्रकाश ने महापौर से इस बात की शिकायत की है. महापौर रामू रोहरा ने कहा कि ओमप्रकाश साहू के लिखित शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है.

सुनील सालुंके को भी नोटिस भेजा गया है.पारदर्शिता के साथ नगर निगम में काम हो रहा है और आगे भी होता रहेगा. कोई भी अगर इस तरीके से काम करता है तो बड़ी से बड़ी कार्रवाई होगी. मैं ऐसे लोगों को सावधान कर देना चाहता हूं कि एक भी अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो उन पर कार्रवाई होगी. पत्र के माध्यम से जांच कर इनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी- जगदीश रामू रोहरा, महापौर

Corruption in Dhamtari Municipal

आपको बता दें कि इस मामले में फरियादी को ना सिर्फ मानसिक रुप से परेशान किया गया,बल्कि उसे आर्थिक क्षति भी पहुंचाई गई.परमिशन के बाद भी नोटिस जारी करके बार-बार बाउंड्रीवॉल को तोड़ा गया.यही नहीं अधिकारी का नाम लेकर पैसे लेने के बाद भी दीवार तोड़ दी गई.लिहाजा अब शिकायतकर्ता ने अधिकारी और कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.