Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

पत्नी का हैरानीजनक कारनामा, पति की बिजनैस फर्म की इंस्टाग्राम ID का बदला पासवर्ड और फिर…

4

लुधियाना : पति के खिलाफ वुमेन सेल में केस दर्ज करवाने के बाद पत्नी ने पति की बिजनैस फर्म की आई.डी. का पासवर्ड बदल लिया और बिजनैस में धोखाधड़ी करनी शुरू कर दी। जब पति को इस बात की भनक लगी तो उसने तुरंत इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। जिसकी जांच थाना साइबर क्राइम को दी गई। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद पीयूष कपूर की शिकायत पर उसके पत्नी पलक मल्होत्रा और साले मृदुल मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्त्ता पीयूष कपूर ने पुलिस बयानों में बताया है कि वह हौजरी कारोबारी है। उसकी शादी पलक के साथ 2024 में हुई थी। पीयूष का कहना है कि उसकी बहन ने कारोबार संबंधी सोशल पेज इंस्टाग्राम पर एक अकाऊंट बनाया हुआ था। उस इंस्टाग्राम अकाऊंट की मदद से उसका काम काफी चल रहा था। उसका सोशल पेज बहन के मोबाइल नंबर से अटैच था। उसकी बहन ने पलक को उक्त पेज का पासवर्ड दिया हुआ था।

शादी के कुछ समय बाद पलक अपने नए-नए शौंक पूरे करने के लिए अक्सर उससे झगड़ा करती थी। पलक मल्होत्रा के पिता ने उसकी मां और परिवार के साथ गाली-गलौच की थी। इसके बाद उसकी मां को अटैक आ गया था और उसे डी.एम.सी. अस्पताल भर्ती करवाया गया था। इसके पीछे उसकी पत्नी घर से अपने कपड़े, गहने और अन्य सामान लेकर मायके चली गई थी। फिर उसने शिकायत देकर थाना सराभा नगर में पलक और उसके परिवार पर केस दर्ज करवा दिया था। इसके बाद पलक ने झूठी शिकायत देकर उस पर और उसके परिवार पर वूमेन सेल में केस भी दर्ज करवा दिया था।

पीयूष ने बताया कि इसके बाद उसकी बहन के आई.डी. पर मैसेज आया कि उसका बिजनैस फर्म का इंस्टाग्राम आई.डी. की मेल बदल दी गई और उसका पासवर्ड भी बदल दिया गया है जोकि पलक ने अपने भाई के साथ मिलकर ऐसा किया था। जबकि उसका सारा कारोबार इसी पेज पर चलता था। आरोपियों ने ऐसी धोखाधड़ी कर उनका काफी नुकसान किया है। पुलिस की जांच में आरोपी सही पाए गए और पुलिस ने पलक और मृदुल के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.