Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

Aadhaar Card की Update पर नया फैसला, अक्तूबर से लागू हुई…

39

चंडीगढ़ : आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जनहित में एक कदम उठाते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) के सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। इस कदम से लगभग 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह छूट 1 अक्टूबर से लागू हो गई है और एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य रहेगी। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे का आधार नामांकन उसकी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करके किया जाता है।

5 वर्ष से कम आयु के बच्चे के फिंगरप्रिंट और आईरिस बायोमेट्रिक्स आधार नामांकन के लिए नहीं लिए जाते क्योंकि उस उम्र तक वे परिपक्व नहीं होते। वर्तमान नियमों के अनुसार, जब कोई बच्चा 5 वर्ष का हो जाता है, तो उसके फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ को आधार में अपडेट करना अनिवार्य होता है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है।

इसी प्रकार, बच्चे को 15 वर्ष की आयु होने पर एक बार फिर बायोमेट्रिक्स अपडेट करने की आवश्यकता होती है, जिसे दूसरा अपडेट कहा जाता है। 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए क्रमशः पहला और दूसरा आईबीयू निःशुल्क है। इसके बाद, प्रति एमबीयू 125 रुपये का एक निश्चित शुल्क लिया जाता है। इस निर्णय के साथ, अब 5-17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.